कांग्रेस के महेश पटेल ने चुनाव के पहले दिया था इस्तीफा, अब किया गया स्वीकार ~ यशवंत जैन

 अलीराजपुर से बडी खबर

कांग्रेस के महेश पटेल ने जोबट उप चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा,अब हुआ स्वीकार  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वीकार किया इस्तीफा,

 कांतिलाल भूरिया विवाद से कुछ भी लेना देना नही है

 अलीराजपुर। 

           अलीराजपुर से इस समय बड़ी खबर है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने जोबट विधानसभा से उप चुनाव लड़ने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा था जो आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है महेश पटेल के इस्तीफा स्वीकार करने की खबर के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के संपर्क में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

              इस संबंध में महेश पटेल ने कहा की इस इस्तीफा का पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया विवाद से कुछ भी लेना देना नही है। मेने जोबट उप चुनाव लड़ने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष से इस्तीफा मांगा था वह अभी स्वीकार हुआ है लेकिन मैं अभी कांग्रेस में ही हूं। मेरा इस्तीफा इतनी लेट क्यों स्वीकार हुआ, इसकी क्या वजह रही और अब क्यों स्वीकार हुआ,कमलनाथ जी से बात करके ही बता सकता हु।




टिप्पणियाँ