मंदिर में घुसकर बोहरा समाज की युवती ने किया निंदनीय आचरण ,हिन्दू समाज मे आक्रोश ,विरोध के बाद हुआ प्रकरण दर्ज


यशवंत जैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

गत दिवस नगर के मध्य में स्थित श्रीराम मंदिर में मंदिर के बगल में रहने वाली बोहरा समाज की युवती ने मंदिर में होने वाले भजन पूजन के दौरान पहुच कर विघ्न डालने की कोशिश की ओर मन्दिर के पुजारी के साथ अभद्रता की । घटना की जानकरी मिलने के बाद हिन्दू समाज मे घटना को लेकर आक्रोश देखा गया और गुरुवार शाम समाज स्तर पर बैठक कर घटना का विरोध दर्ज किया गया । बैठक के बाद आक्रोशित हिन्दू समाज ने सामूहिक रुप से थाने पहुच कर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई । स्थानीय पुलिस थाने पर दर्ज प्रकरण के अनुसार घटना दिनांक को बतूल पिता अब्बासी असद ने मंदिर के गेट पर लात मरते हुए मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर में मूर्ति पूजन को बंद कराते हुए मंदिर के पुजारी अमित शास्त्री के साथ अभद्रता की ।

स्थानीय पुलिस ने मंदिर के पुजारी अमित शास्त्री,भूपेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,चट्टान डावर ओर रितेश पिता प्रकाश चंद्र,आशुतोष पिता महेंद्र के आवेदन के आधार पर बतूल पिता अब्बासी असद के खिलाफ बी एन एस की धारा 298 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण दर्ज होते ही हिन्दू समाजजनों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र