डिप्टी सीएम देवडा पहुचे झाबुआ दौरे पर


यशवंत जैन, झाबुआ 

 पश्चिमी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले मे आज अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुचे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। डिप्टी सीएम देवड़ा के साथ केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र गौतम समेत रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने झाबुआ पहुंचने पर देवड़ा का जबरदस्त स्वागत किया, वही झाबुआ पहुंच कर सबसे पहले उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


जिसके बाद झाबुआ के राज्य संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया जहाँ झाबुआ मे केंद्र और राज्य संसदीय कार्यालय बनाने और गुट बाजी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने दोनों कार्यालयों के कार्य अलग अलग होना बताते हुए टालते नजर आए। 

वही उद्घाटन कार्यक्रम के बाद देवड़ा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ की भूमिका को सबसे महत्पूर्ण बताया। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और शामा प्रशाद मुखर्जी को भाजपा का चेहरा बताया जिनके बलिदान से भाजपा आज शून्य से अर्श पर हैँ। वही कार्यलर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव मे घर-घर पहुंच कर जनसम्पर्क करने को लेकर निर्देशित भी किया। 

सम्पूर्ण कार्यक्रम मे उपस्थित केबिनेट मंत्रीगण और वरिष्ठ भाजपाई नेताओं ने जल्द चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की बात कही, वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले से अबकी बार 400 पार के नारे को साकार कर दिखाने का दावा मंच से किया।

टिप्पणियाँ