प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली पालन पर हुई बड़ी कार्रवाई*, *बड़ी कलमेर में निजी भूमि पर बने तालाब में किया जा रहा था मांगूर मछली का पालन*


मछली पालन विभाग की टीम ने मछली पकड़कर किया नष्ट

इंदौर 22 जुलाई 2023

 इंदौर जिले में प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन पाए जाने पर मछली पालन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। संबंधित मछली पालक के निजी भूमि पर बने तालाब से मछली पालन विभाग के दल द्वारा थाईलैंड की मांगूर मछली को नष्ट किया गया।

  सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एम. के. पानखेड़े ने बताया कि प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर दल गठित कर मौके पर भेजा गया। बड़ी कलमेर देपालपुर स्थित मछली पालक के निजी भूमि पर बने तालाब में प्रतिबंधात्मक थाईलैंड मांगूर मछली का पालन किया जा रहा था। मछली पालन विभाग की टीम द्वारा तालाब पर जाल चलवाकर थाईलैंड मांगूर मछली पकड़ी गयी। उक्त मछली को नष्टीकरण की कार्यवाही मत्स्य निरीक्षक श्रीमती शिखा यादव द्वारा करवाई गई। संबंधित मछली पालक को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह का मछली पालन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। दूसरे तालाब में पंगेशियस और रूपचंदा मछली पालन कार्य किया जाना पाया गया। टीम द्वारा मौका स्थल का पंचनामा भी बनाया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र