मुख्यमंत्री चौहान पूर्व विधायक भूरिया के निवास शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे

आशीष यादव, धार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के पुत्र स्व. अभिषेक भूरिया के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने ग्राम पोशिया पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गत 6 मई को एक सड़क दुर्घटना में श्री अभिषेक की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. अभिषेक के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान ने वेलसिंह भूरिया और उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, जनपद अध्यक्ष डही जयदीप पटेल, पूर्व विधायक अलीराजपुर नागर सिंह चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


 हेलीपैड पहुँचने पर हुई अगवानी

 इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोसियां में बने हेलीपैड पहुँचने पर औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल, जनपद अध्यक्ष डही जयदीप पटेल, इंदौर कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, डीआईजी चन्द्रशेखर सोलंकी, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों ने अगवानी की। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
मरीज को देखने के विवाद में नपाध्यक्ष , भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डॉ. लाल को बुरी तरह से पीटा , दोनों पर मामला दर्ज पर उल्टा सीएमएचओ ने डॉक्टर को किया जिला अस्पताल में अटैच
चित्र
सांची मप्र- माब्लिंचग में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
चित्र
महू के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई बाबासाहब अंबेडकर सिविल हॉस्पिटल को लेकर जोरदार आवाज़
चित्र
महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद सह कार्यशाला का आयोजन
चित्र
योग दिवस को लेकर संस्था प्रेरणा द्वारा महू जेल में आयोजित योग शिविर आज हुआ आरंभ
चित्र