महू के गोविंद धाम अखाड़े के पहलवानों को सुयश

 दिनांक 12- 5- 2022 को दूधिया (इंदौर) में 16 वर्ष से कम बालक - बालिकाओं की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें गोविंद धाम अखाड़े महूगांव के संदीप शर्मा ने 85 किलोग्राम,  उत्तम परिहार ने 75 किलोग्राम, एकता शर्मा (बालिका) ने 66 किलोग्राम वर्ग भार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

गोविंद धाम अखाड़े के लिए तीनों पहलवान दिनांक 26 से 29 मई 2022 को रांची (झारखंड) में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।



 तीनों पहलवान गोविंद धाम अखाड़े के कोच आनंद गोगलिया के नेतृत्व में कुश्ती के दांव पेंच सीख रहे हैं।

 इनकी उपलब्धि पर रजनीश माण्डिया, युवराज गोगलिया, सोनू यादव, बलवंत पहलवान, कमल पहलवान, राजेश पाटीदार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ