BRAUSS में मनाई गई अम्बेडकर जयंती

 #ब्राउस में मनाई गई अम्बेडकर जयंती

#ब्राउस द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री सुश्री उषा जी ठाकुर की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति

14/04/2021 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 13 अप्रैल, 2021 को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रात्रि 12 बजे मुख्य अतिथि माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा जी ठाकुर द्वारा माननीय कुलपति महोदया प्रो. आशा शुक्ला, कुलसचिव श्री अजय वर्मा एवं सहायक कुलसचिव श्रीमती संध्या मालवीय सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में परिसर में स्थापित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय परिवार की मुखिया एवं अधिकारियों द्वारा बुद्ध जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। ब्राउस कुलपति प्रो. आशा शुक्ला ने माननीय मंत्री महोदया के विश्वविद्यालय आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। माननीय मंत्री महोदया एवं कुलपति महोदया द्वारा बाबा साहब की जयंती पर सभी को हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित की गयीं। बाबा साहेब की जयंती पर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के पश्चात कुलपति महोदया सहित उपस्थित सदस्यों द्वारा महू स्थित जन्मस्थली पर जाकर माल्यार्पण अर्पित किया गया। कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए इसी कड़ी में आज दिनांक 14 अप्रैल, 2021 को सुबह प्रातः 8.30 बजे संकायाध्यक्ष प्रो. डी. के. वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति में परिसर में स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा एवं बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 


# माननीय मंत्री उषा जी ठाकुर के कर कमलों से ब्राउस में सावित्रीबाई फुले शिलापट्टिका का अनावरण 

14/04/21डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 13 अप्रैल, 2021 को बाबासाहेब डॉ.. भीमराव अम्बेडकर जी जयंती के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा जी ठाकुर द्वारा रात्रि 12 बजे सावित्रीबाई फुले शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। इस अवसर पर ब्राउस कुलपति प्रो. आशा शुक्ला, कुलसचिव श्री अजय वर्मा, सहायक कुलसचिव श्रीमती संध्या मालवीय, डॉ. दीपक कारभारी, डॉ. बिंदिया तातेर, श्री हुकुम सिंह तथा सावित्रीबाई फुले पीठ के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता सहित ब्राउस परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले स्थापित है, जिसके अंतर्गत आधुनिक भारत की प्रथम स्त्री शिक्षिका और समाज सुधार की अग्रणी विदुषी सावित्री बाई फुले जी के विचारों, कार्यों और स्त्री शिक्षा को लेकर उनके योगदान को विभिन्न चर्चा-परिचर्चा, संगोष्ठियों सहित अध्ययन के जरिये वृहत्तर समाज तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस पीठ का संचालन महिला अध्ययन विभाग द्वारा किया जा रहा है।






टिप्पणियाँ