एन-95 वाल्व मास्क तथा वाल्व युक्त अन्य मास्क का उपयोग प्रतिबंधित

इंदौर 13 अगस्त, 2020


इंदौर जिले में जन स्वास्थ्य की दृष्टि से एन-95 वाल्व मास्क (Particular With Valved Respirator) एवं अन्य एन-95 से भिन्न किसी भी वाल्व युक्त मास्क का उपयोग आमजन के लिये तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इस संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत आदेश जारी किया है।


 


      जारी आदेशानुसार यह प्रतिबंध स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़कर लागू रहेगा। उल्लंघन स्वरुप (अर्थात एन-95 वाल्व मास्क एवं अन्य किसी भी वाल्व युक्त मास्क पहनने पर) सौ रुपये प्रति व्यक्ति का स्पॉट फाइन लगेगा। इंदौर शहर में नगर निगम के अधिकृत अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा नामांकित अधिकारी स्पॉट फाइन कर सकेंगे।


 


      आदेश का उल्लघंन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। शेष आदेश एवं उसमें समय-समय पर दी गई छूट/प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे।


उक्त जानकारी संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ने दी है. 


टिप्पणियाँ
Popular posts
इस विधानसभा चुनाव में जयस नहीं चाहता बाहरी उम्मीदवार, 25000 युवाओं ने चुनाव के लिए कसी कमर
चित्र
एक साल में लिवर डोनेशन से रजत पदक तक आचार्या वेदिका ने दी समाज को नई दिशा, माँ बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धि कलारीपायट्टु कप में स्वर्ण और रजत की चमक
चित्र
दीपावली पर सफाई कर्मियों के समर्पण को मिला सम्मान, धनतेरस पर भी निभाया स्वच्छता का संकल्प
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
नई व्यवस्था : ~ नपा में अब एकल खिड़की से लिए जाएंगे सभी आवेदन, एसडीएम के दौरे के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव, कैमरे लग रहे हैं शाखाओं के बाहर चस्पा हुई लगने वाले शुल्क की जानकारी
चित्र