अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया, साहित्यकार मीनाक्षी यादव को सम्मानित किया गया


हिन्दी दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर महू में अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी एवं साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महू अंचल के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया । अर्चना साहित्य संस्था के अध्यक्ष आर्य रामलाल प्रजापति की अध्यक्षता एवं महू नगर के संगीत गुरु नंदकुमार जावखेड़कर तथा समाजसेवी कमलकांत भालेवाड़ीकर के विशेष आतिथ्य में संस्था अध्यक्ष डॉ उषा किरण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र जोशी, द्रोणाचार्य दुबे , पायल परदेसी, डॉ संध्या दवे, मीनाक्षी यादव, नीरज शर्मा, हरीश सोडानी , रंगकर्मी पवन नीम ने हिंदी दिवस पर समर्पित रचनाओं का पाठ किया। 


कार्यक्रम में श्रोता के रूप में अश्विनी शर्मा, अमरसिंह चौहान, राजकुमार प्रजापति, दिलीप आर्य, श्यामलाल आर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन दीपक जैसवानी ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ उषा किरण त्रिपाठी ने किया। अर्चना साहित्य संस्था महू के अध्यक्ष आर्य रामलाल प्रजापति द्वारा कवित्री मीनाक्षी यादव को दुपट्टा और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा प्रतिमाह एक साहित्यकार का सम्मान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र