महू जेल में दो कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने से जेल में मचा हड़कंप, पूरी जेल की गई सैनिटाइज

 आज दोपहर को उस समय महु जेल में हड़कंप मच गया जब जेल प्रशासन को पता चला कि यहां के 2 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 


जेलर बृजेंद्र मकवाना ने मालवा मिरर और जियान न्यूज़ को बताया कि दो कैदी पॉजिटिव पाए गए जिनमें से एक जो पुलिस पर हमले का आरोपी था, कल जमानत पर छूटकर जेल से चला गया था। दूसरा कैदी जेल में ही था पर जैसे ही पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है, उसे तुरंत इंदौर के रेड जोन अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही जेल के पूरे 136 कैदियों की स्क्रीनिंग की गई और पूरी जेल को सैनिटाइज किया गया।


मकवाना ने यह भी बताया की अब सारे कैदियों और जेल स्टाफ के भी सैंपल लिए जाएंगे और कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे।



टिप्पणियाँ