पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपए तक की निशुल्क बीमा योजना लागू करें, मुख्यमंत्री के नाम इंदौर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

इंदौर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर आज मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई ने कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी पत्रकारों के लिए पांच लाख रुपए तक निशुल्क बीमा योजना लागू करें। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना की बढ़ी हुई प्रीमियम को शून्य करने और आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर से बढ़ा कर 30 सितंबर तक करने की मांग भी की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्वासन दिया कि आप की बात मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे। ज्ञापन देने के अवसर पर इंदौर संभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, महासचिव राजेंद्र सिंह, सचिव अनिल चौधरी, देवेंद्र साहू , कार्यकारिणी सदस्य सुधीर वर्मा ,अर्जुन राजपूत और दिनेश देशमुख उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र