वन विभाग वन परिक्षैत्र उमराली (सोण्डवा) की बडी कार्यवाही, लकड़ी और वाहन जब्त

यशवंत जैन, अलीराजपुर। वन मंडलाधिकारी वन मंडल अलीराजपुर श्री मयंक गुर्जर ने बताया वन परिक्षैत्र उमराली (सोण्डवा) के वन अमले द्वारा दिनांक 12.01.2024 को रात्रि गश्त व नाकेबन्दी के दौेरान सोंडवा-उमराली मुख्य मार्ग पर ग्राम ओझड (खाकरीया फलिया) दरकली फाटक पर रात्रि में समय लगभग 3.45 बजे बोलेरो पिकअप वाहन क्र. एमपी 09 जीजी 6078 में खैर की लकडी 276 नग डेंगरी 1.739 घ.मी. एवं काष्ठ के छिलके 400 किलो अवैध परिवहन करते हुए ड्रायवर सहित 03 व्यक्ति राजेश कटारा पिता सकरू निवासी जरात तहसील मेघनगर जिला झाबुआ, भुरू मेडा पिता बाबु ग्राम कल्याणपुरा जिला झाबुआ एवं बैतूल मोहनीया पिता फतेसिह निवासी पुनियावाट तहसील कट्ठीवाडा जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर वन अपराध कायम किया गया और पिकअप वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय सोण्डवा प्रांगण परिसर में लाया गया। उक्त जप्ती स्थान वन परिक्षैत्र मथवाड के अंतर्गत होने के कारण जब्त वाहन एवं काष्ठ को आरोपी सहित प्रकरण वन परिक्षेत्राधिकारी मथवाड की सुपुर्दगी में दिया गया।

फोटो:- जप्त वाहन। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र