माधोसिंह डावर केबिनेट मंत्री का दर्जा - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

 



यशवंत जैन 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर :- अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर के लाडले जननायक माधोसिंह डावर को मध्यप्रदेश शासन के वन विकास निगम के अध्यक्ष पद पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मनोनीत कर समानित किया था । 

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में चुनावी सभा मे माधोसिंह डावर को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने की बात भी माननीय मुख्यमंत्री ने कही थी । मुख्यमंत्री जी का वादा निभाते हुए मधयप्रदेश समान्य प्रशासन विभाग ने केबिनेट मंत्री का दर्जा देने का आदेश शुक्रवार को जारी कर केबिनेट मंत्री का दर्जा माधोसिंह डावर को दिया है ।



 श्री डावर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर अलीराजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सन्तोष परवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकरला, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान का श्री डावर को दिए गए सम्मान के लिए सदा आभारी रहकर आभार माना एवं श्री डावर को बधाई दी। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
श्रीराम मंदिर के गेट पर लात मारने वाली बोहरा समाज की युवती की गिरफ्तारी को लेकर महिला शक्ति ने एनएच 56 मार्ग पर किया चक्काजाम धरने पर बैठी नारी शक्ति
चित्र
मंदिर में घुसकर बोहरा समाज की युवती ने किया निंदनीय आचरण ,हिन्दू समाज मे आक्रोश ,विरोध के बाद हुआ प्रकरण दर्ज
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
शांति के साथ सभी समाज जनों ने संपूर्ण नगर बंद किया, नगर में बंद नही करे की सूचना के बाद नगर बन्द का समाचार सुन प्रशासन की निगाहें रही चौकन्नी
चित्र
अलीराजपुर जिले में पहली पीएचडी (नर्सिंग) बनी डॉक्टर चंदना वसुनिया
चित्र