मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2023

 



लोकेंद्रसिंह थनवार को पुन: अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी

 इंदौर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लोकेंद्रसिंह थनवार को पुन: इंदौर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। श्रीमती सरिता शर्मा, शरद जैन, प्रवीण जोशी, राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । विद्युत प्रकाश पाठक को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई । रुपेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही रश्मि किंगरानी, बालकृष्ण उपाध्याय, हेमंत व्यास व संजय जोशी को सचिव मनोनीत किया गया। संयुक्त सचिव पद पर सीमा मनीष शर्मा, उषा दुबे, अनिल चौधरी , राम किशोर लोवंशी को मनोनीत किया गया। इसके अलावा पूजा शर्मा, सुधीर वर्मा, लखन भोसले, लोकेश कश्यप, शुभम अग्रवाल, देवेंद्र कुमार साहू को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। कार्यकारिणी का गठन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार इंदौर के संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला व संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा की सलाह पर प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने इंदौर जिला इकाई की घोषणा की।

टिप्पणियाँ