भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष मकुपरवाल का आजादनगर मण्डल ने किया स्वागत

 यशवंत जैन 

अलीराजपुर जिले में दोनों विधानसभा को 2023 में प्रचण्ड बहुमत से जिताना हमारा लक्ष्य- मकुपरवाल

चंद्रशेखर आज़ाद नगर :- अलीराजपुर जिले के भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष की प्रदेश पार्टी संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी की घोषणा के बाद शनिवार को नवीन भाजपा जिलाध्यक्ष मकुपरवाल के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में प्रथम नगर आगमन पर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर भाजपा मंडल की ओर से पूर्व विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर , नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला डावर, मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ,हुजैफा असद, नरेंद्रपरमार, लिमसिह , हिमसिह बारिया, सहित समस्त चंद्रशेखर आज़ाद नगर मण्डल,बरझर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओ से स्वागत किया । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, पिन्टूसेठ जायसवाल, उपस्तिथ थे। नवीन जिलाध्यक्ष मकुपरवाल ने से रूबरू होकर कहा कि भाजपा एवं संगठन के द्वारा सोपी गई जिम्मेदारी को हम जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर संगठन एवं पार्टी का कार्य करेंगे अलीराजपुर जिले में दोनों विधानसभा में आने वाले चुनाव में दोनों सीटो पर प्रचण्ड बहुमत से जिताने का हमारा लक्ष्य है। 




फ़ोटो 01 चंद्रशेखर आज़ाद नगर में नवीन भाजपा जिलाध्यक्ष मकुपरवाल का स्वागत करते ।

टिप्पणियाँ