सडक़ किनारे टहलता दिखा तेंदुआ, रहगीर ने बनाए वीडियो

आशीष यादव, धार 

मांडू के खतरनाक तारापुर घाट में मंगलवार रात रहगीरों को तेंदुआ नजर आया है। घटना रात 10 बजे के आसपास की है। आसपास के लौट घर लौट रहे थे, इस बीच तारापुर घाट में लोगों को तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला है। इसके पूर्व भी लोगों ने तेंदुए का मूवमेंट इस क्षेत्र में देखा है। लेकिन तेंदुए को


इतने करीब से देखने के बाद लोग भी सहम गए थे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि घाट में तेंदुआ सामने खड़ा था। लोगों को देखने के बाद भी १०-१५ मिनट तेंदुआ मौके से नहीं हटा। इस कारण लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहगीर पवन ठाकुर, कैलाश परमार और पप्पू दायमा ने यह वीडियो बनाया है।


पर्यटन नगरी मांडू में तेंदुए का मूवमेंट कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी तेंदुए अक्सर आबादी क्षेत्र में देखने को मिले है। मांडू सिटी के आसपास घना जंगल है, जिसमें तेंदुए सक्रिय रहते है। लेकिन भोजन-पानी की तलाश के चलते तेंदुए अक्सर आबादी क्षेत्र में पहुंचते है। खासतौर पर तारापुर घाट में अक्सर तेंदुए देखने को मिलते है। विशेष रूप से रात के वक्त मांडू के आसपास के इलाकों में जहां घना जंगल और हरियाली है वहां पर तेंदुए विचरण करते हुए देखे जा सकते है। 



टिप्पणियाँ