टांडा में हुई घटना को लेकर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला, प्रतिमाएं वापस दिलवाने की रखी मांग

आशीष यादव, धार 

जिले के टांडा में सदर बाजार में स्थित जैन मंदिर में चोरी की घटना हुई हैं, अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में मंदिर परिसर में घुसे व ताला तोडकर भगवान की अष्टधातुओं की प्रतिमा सहित नगदी चोरी करके ले गए थे। इस घटना के संबंध में शुक्रवार दोपहर के समय धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह से श्री जैन श्वेतांबर जैन श्रीसंघ का प्रतिनिधि मंडल मिला। इस दौरान नवयुवक परिषद प्रदेश अध्यक्ष मोहित तांतेड ने घटना को लेकर एसपी को जानकारी दी व ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि 22 सितंबर की रात्रि में चोरों के द्वारा प्रतिमा और चांदी का सामान सहित नगदी चोरी की हैं, जिसकी जैन श्रीसंघ धार कड़ी निंदा करता हैं। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से चोरों को शीघ्र पकडने व जिन प्रतिमाओं को जैन समाज को पुनः प्रदान करने की मांग रखता है। वहीं समाज के लोगों ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग भी रखी है। ज्ञापन सौंपते समय श्री संघ अध्यक्ष प्रकाश बाफना, वर्धमान सुराना, शाखा अध्यक्ष राजेंद्र छजलानी, वैश्य समाज जिला अध्यक्ष विजय मेहता, दीपक बाफना, मनीष काठेड़, अमृत लाल जैन, सचिन बाफना उपस्थित थे। जानकारी पीयूष जैन ने दी। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र