धार जिले से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा…, . तैयारियों को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक में यात्रा की समीक्षा, धार के बस स्टैंड पर युंका प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक

  आशीष यादव, धार 

धार. भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी। इस दौरान यात्रा धार जिले में भी प्रवेश करेगी। इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर धार जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा को लेकर यूथ कांग्रेस की एक बैठक बुधवार को बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा को लेकर निर्देश दिए हैं। साथ ही एक बूथ पांच युथ अभियान की भी समीक्षा की गई है।



धार जिला युवक कांग्रेस द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय बस स्टेण्ड पर बुथ जोडो युथ जोडो व भारत जोडो यात्रा को लेकर सांसद राहुल गांधी के धार जिले में प्रवेश होना है। इस यात्रा को लेकर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव व मप्र के प्रभारी अखिलेश यादव द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व वनमंत्री गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के निर्देश पर सैकडो की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यादव ने आगामी दिनों में राहुल गांधी की यात्रा धार जिले में प्रवेश करने हेतु तैयारी को लेकर एवं बुथ जोडो युथ जोडो अभियान को बुथ स्तर पर पहुचाने के लिये युवाओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव धार व जिला सहप्रभारी नरेन्द्र मालवीय, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी, गंधवानी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल बरनाला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबडा, इन्दौर संभाग मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा रेवती रमन, राजेश कामदार, गोपाल सोंलकी रिगनोंद, मुकेश मेडा सरदारपुर, उमेश हटिला, श्रवण हटिला, ब्लाक युवा काग्रेस अध्यक्ष भागीरथ डावर तिरला, बाईसीग मण्डलोई बाग, अर्जून गहलोद सरदारपुर, राजेश निगवाल जिराबाद, विधान सभा अध्यक्ष लोकेश यादव, भूपेन्द्र, कमलसिग सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष आंकाक्षा बघेल, दिलसात पटेल, अरूण गर्ग, जिला महासचिव लखन जाट, राकेश मोलवा, जीवन धाकड, चेतक जाट, निलेष धाकड, बाबुलाल मोलवी, दिलिप मेडा, अमर निगवाल, मोसीन पठान, नन्दू मकवाना, सूरेन्द्र डावर नालछा, करण गोरी माण्डव, कृष्णा पाटीदार दसाई, टिकम वर्मा गंधवानी, शिवम तिवारी, अमजद खान जीराबाद, शाहील खान, निलेश (छोटू) सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला युवा उपाध्यक्ष श्रीजीत तोमर ने किया। आभार युवा नेता रजत सोनी ने माना। जानकारी गोरव प्रजापत ने दिया।

टिप्पणियाँ