त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मावा एवं मिठाईयों के लिए गए नमूने, खाद्य विभाग लगातार हो रही करवाई

आशीष यादव, धार 

अमानक पर्दाथ व दुकानों से नमूने लिए जा रहे हैं व कार्रवाई की जा रही त्योहारों को देखते हुए धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन के निर्देशन में आगामी रक्षाबंधन एवं आने वाले अन्य त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा मावा एवं मिठाई विक्रेताओं से मावा एवं मिठाईयों के नमूने जांच लिये जा रहे है। 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सचिन लौगेरिया ने बताया कि शनिवार को ग्राम बिल्लौद तह व जिला धार से मावा निर्माता  अजगर पिता वली मोहम्मद से मावा का नमूना, ग्राम देदला तह व जिला धार से मिठाई निर्माता राकेश कुमार यादव पिता बलिराम यादव से पेडा का नमूना जांच हेतु लिया गया। ग्राम बाग तह कुक्षी से श्याम सेंव भण्डार से सेंव एवं बेसन का नमूना लिया गया। विजय स्तंभ तह कुक्षी स्थित बुरहानपुर की मशहुर मावा जलेबी का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये है जहां से रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि आम जन को मिलावट मुक्त मावा, मिठाईयां एवं अन्य सामग्री उपलब्ध हो।


जिले भर में हो रही करवाई।

वही सचिन लोगरिया ने बताया कि विभाग द्वारा साल भर कार्रवाई की जाती है वही त्योहारों को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाता है वह इस बार भी त्यौहार को देखते हुए जिले भर में अलग अलग तहसीलों में अलग अलग टीम बनाकर खाद्य विभाग कार्रवाई कर दिया है वह पिछले दिनों कार्रवाई कर दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र