आये दिन हो रहे तेंदुए के हमले जिम्मेदार कुछ तो ध्यान दो, घर के बाहर सो रहे नाना-नातिन पर तेंदुओं ने किया हमला

आशीष यादव, धार

नालछा के पास हैदरी में शनिवार सुबह सात बजे घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें एक पुरुष व एक बच्ची घायल हुई है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार कर भर्ती किया गया है। गनीमत रही कि दोनों मरीज में से कोई भी गंभीर घायल नहीं है। जानकारी के अनुसार छगन 56 साल अपनी पत्नी व नाती साथ घर के बाहर सो रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। पहले तेंदुए ने पत्नी पर दौड़ा पत्नी ने दौड़ लगाने के बाद तेंदुए ने छगन पर हमला कर दिया। करीब 3 मिनट तक छगन ने तेंदुए के साथ संघर्ष किया। इसमें छगन के ढाड़ी, होठ व जुबान में चोट आई वहीं छाती पर पंजे के निशान लगे है। इसी बीच तेंदुए ने छगन को छोड़कर नौ साल की बालिका मनीषा पर हमला कर दिया। इसमें मनीषा के दाहिनी आंख में चोट आई है। परिवार की आवाज सुन आसपास के लोग आए और तेंदुए को भगाने की कोशिश की। जिसमें तेंदुआ छगन के मकान में चला गया। जैसे ही तेंदुआ मकान में गया परिवार के स्वजनों ने मकान का दरवाजा बंद कर तेंदुए को मकान में घेर दिया। इधर सूचना पर वन विभाग की एक टीम जिला अस्पताल पहुंची। परिक्षेत्र सहायक नीमखेड़ा एवं स्टाफ नवलसिंह नरगेश ने बताया कि हमने टीम को गांव में भेज दिया है। वहीं रेस्क्यू के लिए इंदौर से टीम निकल चुकी है। 


मकान के अंदर तेंदुआ जाने से बड़ा हादसा टला... 

छगन की पत्नी ने बताया कि जैसे ही तेंदुए ने हमला किया उस समय हमें कुछ समझ नहीं आया। हम दोनों पति पत्नी ने संघर्ष कर बच्ची को तेंदुए से छुड़वाया। हालांकि हमारी मद्दत के लिए आसपास के लोग भी आ गए थे। उन्होंने बताया जैसे ही बच्ची को तेंदुए ने छोड़ा लोगों की आहट से तेंदुआ मकान का दरवाजा खुला होने से मकान में चला गया। तुरंत ही हमने दौड़कर मकान के दरवाजे को लगा दिया। उन्होंने बताया अगर तेंदुआ मकान में नहीं जाता ताे बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं गांव में सुबह-सुबह घटना होने से दहशत का माहौल है। 


वर्जन

जिला अस्पताल के ड्यूटी डाक्टर राजेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमला करने वाला तेंदुआ है या अन्य जीव। परिवार के अनुसार तेंदुआ बताया गया। घटना में छगन को ढाड़ी, होठ व जुबान में चोट आई साथ ही छाती व जाग पर पंजे के निशान लगे है। मनीषा के दाहिनी आंख में चोट आई है। दोनों मरीज का सामान्य उपचार कर भर्ती कर दिया है।  




टिप्पणियाँ