निर्माणाधीन कारम मध्यम सिंचाई परियोजना का अवलोकन करने पहुँचे कलेक्टर,एसपी

आशीष यादव, धार

विकास खण्ड धरमपुरी के ग्राम कोठीदा में निर्माणाधीन कारम मध्यम सिंचाई परियोजना का अवलोकन करने पहुँचे कलेक्टर पंकज जैन, आदित्यप्रताप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमपुरी राहुल चौहान भी साथ थे। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग बीएल निनामा ने बताया कि कारम मध्यम सिंचाई परियोजना कारम नदी पर विकासखण्ड धरमपुरी के ग्राम कोठीदा में निर्माणाधीन है। बांध की जल ग्रहण क्षमता 40.53 एमसीएम है। बांध का कुल केचमेन्ट एरिया 342.50 वर्ग कि.मी. एवं इंडिपेडेन्ट केचमेन्ट 183.83 वर्ग कि.मी. है। परियोजना से धार जिले की तहसील - धरमपुरी, मनावर एवं खरगोन जिले की तहसील - महेश्वर के लाभान्वित कुल 42 ग्रामों में 10500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रष्राईज्ड पाईप द्वारा सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) प्रणाली से सिंचाई की जाना प्रस्तावित है। बांध की अधिकतम ऊंचाई 52 मी. एवं लंबाई 584 मी. है जिसमें स्पील की लंबाई 77 मी. है। इसमें 5 रेडियल गेट हैं। परियोजना से कुल 8 ग्राम क्रमशः कोठीदा, भैसाखो बुजुर्ग, भैसाखो खुर्द, लालगढ़, चौकी, उतावली, सराय एवं जामदा के डूब प्रभावित कृषकों के मकान, भूमि का भू-अर्जन एवं विशेष पुनर्वास पैकेज का भुगतान किया जा चुका है। परियोजना में 119, 25 हेक्टेयर वन भूमि डूब से प्रभावित हो रही है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त की जाकर नियमानुसार भुगतान किया जा चुका है। वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति भी प्राप्त की जा चुकी है। 

परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा राशि रु 304.44 करोड़ रूपए की प्राप्त हुई है। तदनुसार शीर्ष कार्य का टेण्डर टर्न की आधार पर अनुबंध राशि 99.86 करोड रूपए हेतु मेसर्स ए.एन.एस. कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. नई दिल्ली को अनुबंध से आवंटित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत बांध कार्य आगी स्पिलवे ओवरफ्लो एवं नान ओवर फ्लो-सेक्शन, स्लूस गेट, मिट्टी का बांध एवं उससे संबंधित कार्य तथा रेडियल गेट गेन्ट्री क्रेन एवं कम्पोजिट ग्रेविटी डेम निर्माण तथा स्थापना आदि के सम्पूर्ण कार्य के साथ नाला क्लोजर का कार्य प्रगतिपर है। वर्तमान में बाँध का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना के पूर्ण होने से धार जिले की तहसील - धरमपुरी, मनावर एवं खरगोन जिले की तहसील - महेश्वर के लाभान्वित कुल 42 ग्रामों में 7560 लाभन्वित कृषकों की 10500 हेक्टेयर क्षेत्र में दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सिंचाई सुविधा प्रदान किया जाना प्रस्तावित हैं। योजना के मुख्य बांध का निर्माण अगस्त 2022 में पूर्ण किया जाना लक्षित है। नहर कार्य की निविदा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। 



टिप्पणियाँ