"जनादेश पर नज़र" व जनहित मंच "जनादेश सरकार" का वार्षिक समारोह संपन्न, सेवा कार्यों के साथ चुनिंदा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

आशीष यादव, धार

 सरकार से गुजारिश है विकास के लिए कुक्षी को जिला बनाये - हार्दिक पटेल

कुक्षी शहर को विकास की धरोहर में आगे ले जाना हो तो कुक्षी को जिले का दर्जा देना चाहिए ऐसी सरकार से गुजारिश है। समाजसेवी संस्थाए दो प्रकार की होती है, एक वह जो सत्ता के साथ चले और दूसरी जनता के साथ चलती है जिसे बड़े ही संघर्ष व मुश्किलों से गुजरना पड़ता है जैसे जनहित मंच "जनादेश सरकार" है।

उक्त विचार मीडिया ग्रुप "जनादेश पर नज़र" एवं जनहित मंच "जनादेश सरकार" के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य वक़्ता हार्दिक पटेल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुजरात कांग्रेस ने विषय: "राष्ट्र की उन्नति में समाजसेवी संगठनों की भूमिका" पर व्यक्त किये।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मीडिया ग्रुप "जनादेश पर नज़र" द्वारा वार्षिक समारोह व्याख्यान व सेवा कार्य सहित चुनिंदा प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में किया गया।

उक्त वार्षिक समारोह का संयोजन जनहित मंच "जनादेश सरकार" ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री व कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कहा कि, कुक्षी जिला बने ऐसा हम भी चाहते है, उक्त मांग पर हम भी साथ है।

अति विशिष्ठ अतिथि व अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने कहा - कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन अपने उद्देश्य में सभी के सहयोग समर्थन से जरूर सफल होगा।

विशिष्ठ अतिथि व वक़्ता एकता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धा कश्यप ने "विकास की संभावनाएं और कुक्षी" विषय पर विचार रखते हुए कुक्षी को जिला बनाये जाने पर जोर दिया।

म.प्र. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने कहा कि, संगठित रहकर जनहित पर लड़ने से सफलता मिलती है।

विशिष्ठ अतिथि बोहरा समाज के शेख अली असगर ने भी कहा कि, "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" को पूरा समाज सहयोग करेगा।

मंच पर गुरुदेव श्री श्री भगवानदास जी महाराज का भी सानिध्य व वरिष्ठ समाजसेवी नारायण मुकाती उपस्थित थे।

"जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने स्वागत भाषण में खुलकर कहा कि, कुक्षी जिला बनाने के लिए हम निर्विकल्प दृढ़ संकल्पित है, जन-जन के विकास के लिए हम आगे भी क्रमबद्ध उग्र आंदोलन भी करेंगे। सभी के सहयोग समर्थन से सफल होंगे और सरकार को कुक्षी जिला बनाना ही होगा।

माँ गायत्री, सरस्वती, व ब्रम्हलीन श्री श्री 1008 श्री कमलदास जी महाराज की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा किया गया।

"जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। शेख श्री शब्बर बोहरा ने आभार माना व संचालन मनोज साधु ने किया।

इनका हुआ सम्मान

जीवदया संरक्षण सम्मान : कपिल गोस्वामी निसरपुर

साहित्य सेवा सम्मान : रमेश चोयल कुक्षी 



टिप्पणियाँ