सी.एम.हेल्पलाइन द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग की हेट्रिक

आशीष यादव, धार

सी.एम.हेल्प लाइन द्वारा जारी माह मार्च 2022 की ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार परिवहन विभाग ने माह जनवरी 22, फरवरी 22 एवं मार्च 2022 में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने विभाग की इस उपलब्धि हेतु विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हृदय से प्रशंसा की है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के द्वारा आवश्यकतानुसार वीडियो कान्फ्रेसिंग/बैठकें आयोजित कर समस्त परिवहन अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वारित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। परिणामस्वमरूप विभाग ने माह मार्च 2022 के विभागीय ग्रेडिंग में कुल 90.83 वेटेज स्कोर प्राप्त कर समस्त 52 विभागों में सर्वाधिक स्कोर प्राप्त किया है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने इस उपलब्धि हेतु अपर परिवहन आयुक्त, प्रवर्तन, समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त क्षेत्रीय/अतिरिक्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शासन की मंशानुरूप कोई भी शिकायत पूर्ण कार्यवाही के बिना स्पेशल क्लोज नही होनी चाहिए तथा आमजन की शिकायतों का यथासमय त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जावे। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने सभी परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी टीम भावना से काम करने की अपील की है। 

विभाग के लगातार 03 माह से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माननीय राजस्व एवं परिवहन मंत्री, श्री गोविन्द राजपूत ने विभाग के समस्त परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करते हुए पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की है। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा, आयोजन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर जीवंत नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
श्रीराम मंदिर के गेट पर लात मारने वाली बोहरा समाज की युवती की गिरफ्तारी को लेकर महिला शक्ति ने एनएच 56 मार्ग पर किया चक्काजाम धरने पर बैठी नारी शक्ति
चित्र
मंदिर में घुसकर बोहरा समाज की युवती ने किया निंदनीय आचरण ,हिन्दू समाज मे आक्रोश ,विरोध के बाद हुआ प्रकरण दर्ज
चित्र
वन विभाग के "अनुभूति कैंप" में स्कूली बच्चों ने प्राप्त की कई जानकारी
चित्र