श्री परशुराम प्रकटोत्सव हेतु सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, युवा नेता पवन तिवारी को चुना गया उत्सव समिती का अध्यक्ष




महू। भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन हेतु सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा वृहद स्तर पर बैठक का आयोजन स्थानीय चोपड़ा वाटिका में किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में महू शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों कोदरिया, मानपुर, सिमरोल, दातोदा, उमरिया, किशनगंज, धारनाका, महूगांव आदि क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज के विभिन्न पंचायतों के ब्राह्मणों ने एकस्वर में भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव को भव्य स्वरूप देने हेतु अपने अपने विचार रखे। बैठक से पूर्व भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं कैलाशदत्त पाण्डेय ने माल्यार्पण किया ततपश्चात उन्होंने बैठक की विस्तृत रूपरेखा बताई। बैठक को पं लोकेश शर्मा,  पं रवि आर्य, प देवी प्रसाद शर्मा , पं कपिल शर्मा, पं विवेक शर्मा, पं शैलेन्द्र शुक्ला, पं विक्रम दुबे ,पं जितेंद्र शर्मा, पं राहुल शर्मा , पं रमेश शर्मा, पं दिनेश शर्मा (सूबेदार), पं विपिन  दुबे, पं कुंदन जोशी, पं उमेश शर्मा, पं अशोक मिश्रा, पं धर्मेंद्र पाठक, पं गोविंद शर्मा, पं दिनेश शर्मा, पं नीरज शर्मा, पं अंकित शर्मा,  प पियूष मिश्रा ,पं विजय शर्मा, पं नीलकंठ पाण्डेय, पं अवधेश तिवारी, पं प्रदीप द्विवेदी, पं उमाशंकर शुक्ला, पं मनीष पटेल, पं प्रमोद शर्मा, पं नवीन तिवारी, पं प्रशांत दुबे, पं गोपाल शर्मा, प सचिन शर्मा, प दीपेश शर्मा , प परीक्षित शर्मा, महिला मंडल की श्रीमती ज्योति त्रिवेदी, श्रीमती लक्ष्मी दुबे, श्रीमती अखिल शर्मा, श्रीमती संध्या पंडित, श्रीमती दीपा पाठक, श्रीमती तृप्ति मिश्रा आदि ने उत्सव को मनाए जाने हेतु अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई। बैठक में उत्सव मनाए जाने हेतु सर्वसम्मति से पं पवन तिवारी को उत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने का  बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दि.3 मई को शोभा यात्रा विप्र समाज धर्मशाला चना गोदाम से शाम 6:00 बजे आरती कर प्रारंभ की जाएगी जिसमें बग्गी में विराजित संतों आदि के साथ भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा रथ पर  विराजित होकर चलेगी यह निर्णय भी हुआ कि सभी विप्र बंधु जिसमें पुरुष पारम्परिक धोती कुर्ता  या सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आएंगे तथा महिलाएं चुनरी या लाल कलर की साड़ी पहनकर उपस्थित रहेंगी। शोभा यात्रा गोपाल मंदिर चौराहा कोतवाली चौक, कनॉट रोड चौराहा होती हुई माणक चौक फूल चौक, मोती चौक, हरी फाटक, जय राम की गली से पुनः ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पर पहुंचेगी । बैठक में उपस्थित सकल विप्र जनों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी ब्राह्मणों से परिवार सहित शोभा यात्रा में उपस्थित होने का आह्वान किया है अंत में आभार प्रदर्शन सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव पंडित मुकेश शर्मा ने किया। 

टिप्पणियाँ