महू शहर के गौरव प्रकाश आर्य "आर्य गौरव सम्मान "से सम्मानित

*मंत्री उषा ठाकुर ने शॉल श्रीफल से सम्मान कर दी बधाई*



 महू , राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आर्य सम्मेलनों में महू का नाम रोशन करने व प्रदेशों में आर्य समाजों को गतिशील बनाने व प्रदेश के शाजापुर जिले के ग्राम मोहन बड़ोदिया में पहला आर्ष कन्या गुरुकुल को मूर्त रूप प्रदान करने वाले, कुशल संगठक, प्रखर चिंतक, विचारक, वेद कथा वाचक, मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल व सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के मंत्री *श्री प्रकाश आर्य* की विगत 45 वर्षों से आर्य समाजों में की जा रही दीर्घकालीन सेवा कार्यों को देखते हुए *अर्चना हिंदी साहित्यिक संस्था महू, समाजवादी दृष्टि परिवार, महू नगर के नागरिकों व महू-राऊ- इंदौर के आर्य समाजों के पदाधिकारियों* द्वारा उनके 73 वें जन्मोत्सव ,महाशिवरात्रि पर उन्हें *"आर्य गौरव सम्मान"* से सम्मानित किया। 

 स्थानीय आर्य वाटिका में हुए इस अभिनंदन समारोह में अभिनंदन पत्र का वाचन अर्चना के अध्यक्ष व समाजवादी दृष्टि के प्रधान संपादक आर्य रामलाल प्रजापति ने किया,व उनका शॉल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र , दुपट्टा,व माला पहनाकर सम्मान अर्चना के अध्यक्ष आर्य रामलाल प्रजापति, महामंत्री ऊषा किरण त्रिपाठी, मंत्री द्रोणाचार्य दुबे, महू- इंदौर -राऊ आर्य समाजों के प्रधानों व महू नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।



     इस अवसर पर मंत्री श्रीधर गोस्वामी,आर्य समाज मल्हारगंज के प्रधान श्री दक्ष देव गोड़, छावनी आर्य समाज की श्री हरीश शर्मा, श्री विजय गोयल , राऊ आर्य समाज के प्रधान श्री अरुण आर्य,श्री ओमजी आर्य, श्रीमती आर्य,आर्य राधेश्याम बियाणी, राजेश नेनावा ,अजय गोयल, धार के जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, आर्ष कन्या गुरुकुल की आचार्या प्रज्ञा विद्यालंकार, श्रीराम रामजी जायसवाल, अश्विनी शर्मा, देहरादून से पधारे डा.कर्नल भटनागर,शंकरलाल सोनी, श्री शर्माजी, राजेंद्र शर्मा, शेलेन्द्र शर्मा, किरण शर्मा, एड. ....शर्मा, योगाचार्य इंदर सिंह, विश्वनाथ महतो, हरिशंकर मौर्य, तेज सिंह आर्य,भागीरथ प्रजापति, गणेश जी आर्य, रितेश आर्य,अविनाश जवखेड़कर, मुकेश शर्मा, करण सिंह ठाकुर,केन्टबोर्ड के श्री मनीष अग्रवाल,प्रेम भाई चौहान, सुनीति शर्मा, निधि शर्मा, बबली शर्मा,श्रीमती संध्या गोस्वामी, श्रीमती शर्मा, सुमित शर्मा, वलसाड़ से पधारी प्रकाश जी की बड़ी बहन.प्रमीला शर्मा, भांजी सरिता शर्मा, भांजे- भांजियाँ, बेटे एड.रवि आर्य, एड.ऋषि तिवारी,-बहूएँ एवं परिजन आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही बधाई देने वालों में डॉ. आर के दुबे,डॉ खोजेमा,श्रीमती खोजेमा, डॉक्टर नेनावा, डॉक्टर अनुपम तिवारी,डॉ. रामपाल वर्मा, श्रीमती वर्मा, डॉक्टर अश्वनी जायसवाल, वरिष्ठ एडवोकेट श्री जयप्रकाश महर्षि, सुश्री गीता लखवानी,ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, मनीष जायसवाल , भारत सिंह ठाकुर, राजेंद्र कौशल, आदि के साथ महू नगर के गणमान्य नागरिक आर्य जनो ने श्रीप्रकाश आर्य को उनके जन्मदिन की बधाई दी। प्रारंभ में प्रातःकाल श्री प्रकाश आर्य ने देव यज्ञ किया। यज्ञ की ब्रह्मा आचार्या प्रज्ञा विद्यालंकार एवं गुरुकुल की कन्याओं ने सस्वर मंत्र पाठ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की कैबिनेट मंत्री एवं महू की विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने श्री प्रकाश आर्य का शाल, श्रीफल व माला से सम्मान कर, उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम के उत्सव पुरुष श्रीआर्य ने कहा महाशिवरात्रि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को बोध हुआ था कि ईश्वर और मूर्ति में अंतर है और उन्होंने समाज मैं जागृति लाने के लिए अंधविश्वास को दूर करने के लिएआर्य समाज की स्थापना की। प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्मदिन यज्ञ आदि करके मनाना चाहिए। जिससे हम अपने वैदिक संस्कारों को न भूलें ।साथ ही समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी न भूलें। आपने सभी उपस्थित जनों द्वारा किए गए सम्मान एवं दी गई शुभकामनाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अंत में सह भोज का आयोजन रखा गया​। उक्त जानकारी द्रोणाचार्य दुबे ने दी। 



टिप्पणियाँ