भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस और फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला ~ यशवंत जैन

 *कांग्रेस की पंजाब की चन्नी सरकार चवन्नी सरकार बन कर रह गई है, मुख्यमंत्री चन्नी अपने पद से दे तत्काल इस्तीफा - भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजयुमो ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर बस स्टैंड फव्वारा चौक पर पंजाब मुख्यमंत्री का फूंका पुतला* झाबुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ पंजाब राज्य के फिरोजपुर से कुछ दूरी पर हुई सुरक्षा में बड़ी चूक को लेकर संपूर्ण देश और मप्र में भाजपा में तीव्र आक्रोश है।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा द्वारा इसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में तत्काल इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी की लंबी उम्र की कामना के लिए शिव मृत्युंजय महामंत्र एवं हवन आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच 6 जनवरी, गुरुवार देर शाम को इस मामले में भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला मुख्यालय झाबुआ पर भी भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के नेतृत्व में शहर के मध्य राजवाड़ा से भव्य मशाल जुलूस निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने बताया कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी, जो पंजाब के फिरोजपुर में विशाल सभा में भाग लेने के लिए अपने काफिले के साथ जा रहे थे।तभी फिरोजपुर से कुछ किलोमीटर पहले पाकिस्तान बॉर्डर से लगी सीमा में ओवर ब्रिज पर उनके काफिले को तथाकथित किसानों के आंदोलन के कारण रुकना पड़ा। जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बड़ी घटना की आशंका के मद्देनजर सभा को तत्काल ही निरस्त करते हुए पुनः भटिंडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पोरवाल ने इसे साफ तौर पर पंजाब की कांग्रेस सरकार की लापरवाही करार देते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी पर आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा कि पंजाब सरकार देश के प्राइम मिनिस्टर को भी सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। चरणजीतसिंह चन्नी सरकार चवन्नी सरकार बन कर रह गई है। इसके लिए सरकार के मंत्री एवं स्वयं मुख्यमंत्री जिम्मेदार है और नैतिकता के आधार पर उन्हें इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। यहां सभा का संचालन भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री संजय भाबोर ने किया एवं आभार भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया ने मान। *बस स्टैंड फव्वारा चौक पर नारेबाजी के साथ पुतला जलाया* -  तत्पश्चात यहां से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में बस स्टैंड फव्वारा चौक पहुंचे। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी के पुतले पर लात-घुसे बरसाते हुए पंजाब सरकार हाय हाय के नारे के साथ मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला जलाया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, भाजपा मीडिया सेल विभाग के जिला संयोजक जितेंद्र जैन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री हेमेंद्र नाना राठौर, भाजपा मंडल झाबुआ के मंत्री राजेश थापा राजू भाई एवं किशोर भाबोर, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा एवं मितेश गादिया, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत मोंटू उपाध्याय, प्रमोद कोठारी, युवा नेता शैलेष बिट्टू सिंगार, अवि भावसार, बंटी बामनिया मोजीपाड़ा, थावरिया अमलियार, राज ठाकुर, राहुल पंचाल, मुकेश चौहान, नवल देवड़ा, विराजसिंह भिंडे, प्रणव परमार, युवा कार्यकर्ता रवि थापा, मजेसिंह मकोडिया सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। *फोटो 001 -* भाजयुमो द्वारा शहर में निकाला गया मशाल जुलूस। *फोटो 002 -* झाबुआ के  बस स्टैंड पर हुआ सभा का आयोजन। *फोटो 003 -* भाजयुमो ने पंजाब सरकार हाय-हाय के नारे के साथ मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला जलाया।




टिप्पणियाँ