भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 7 जनवरी को झाबुआ के दौरे पर~ यशवंत जैन

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 7 जनवरी को झाबुआ के दौरे पर, अंबा पैलेस पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा, मोर्चा, मंडल एवं जनप्रतिनिधियों की लेंगे बैठक, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी

झाबुआ। भाजपा के मप्र अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 7 जनवरी, शुक्रवार को झाबुआ दौरे पर रहेंगे। उनका धार से झाबुआ आगमन होगा। इस दिन दोपहर में वे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला भाजपा, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियांे की भी महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठन को मजबूत बनाने एवं विस्तारीकरण को लेकर लंबी चर्चा करेंगे। बाद यहां पत्रकारवार्ता को भी संबोधित करेंगे। झाबुआ से उनका सारंगी और सारंगी से गंगाखेड़ी रात्रि विश्राम होगा।

जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सुबह 9 बजे मालवा रिसोर्ट मांडव जिला धार से व्हाया राजगढ़ होते हुए झाबुआ पहुंचेंगे। दोपहर 11.30 बजे स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस पर आगमन होगा। दोपहर 12 बजे यहां प्रथम बैठक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला भाजपा, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष की लेंगे। दोपहर 1 बजे बुथ अध्यक्ष झाबुआ मंडल की ओर से भोजन का आयोजन बाद दोपहर 2.15 बजे से द्वितीय बैठक क्षेत्रीय सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, नगर परिषद्, जनपद पंचायत, मंडी अध्यक्ष, मार्केटिंग अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री आदि की लेंगे। दोपहर 3.45 बजे पत्रकारवार्ता का आयोजन होगा।

गंगाखेड़ी में होगा रात्रि विश्राम

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री नाहर ने आगे बताया कि शाम 4.15 बजे झाबुआ से सारंगी के लिए प्रस्थान एवं 5 बजे सारंगी आगमन होगा। 5.30 बजे सारंगी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी-सदस्य तथा मंडल में निवासरत जनप्रतिनिधि आमंत्रित रहेंगे। शाम 7 बजे से सारंगी से गंगाखेड़ी प्रस्थान तथा रात्रि 8 बजे यहां भोजन बुथ निवास के अध्यक्ष सारंगी मंडल अध्यक्ष के निवास पर करने के बाद रात्रि विश्राम गंगाखेड़ी (झाबुआ) में किया जाएगा।

फोटो 001 -ः विष्णुदत्त शर्मा, मप्र अध्यक्ष, भाजपा।



टिप्पणियाँ