ओकारेश्वर ( नि प्र ) मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे हैं इसी के तहत ओकारेश्वर सिविल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर ओकारेश्वर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के लिए लगभग 150 टीके सिविल अस्पताल व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सिविल अस्पताल में सुबह से ही एएनएम श्रीमती कला मंडलोई एवं श्रीमती कल्पना परिहार द्वारा कोविड से बचने के लिए वैक्सीन के टीके लगाने प्रारंभ कर दिए हैं कोविड-19 के टीके सर्वप्रथम ओकारेश्वर में टीका डॉक्टर रवि वर्मा को लगाया गया बुधवार लगभग 80 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को टीके लगाए गए सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को टीके लगने के बाद यह वैक्सीन आम जनमानस के लिए भी शीघ्र उपलब्ध होगी
ओम्कारेश्वर सिविल अस्पताल में भी लगे कोरोना केके टीके-ललित दुबे
• Rajesh Jauhri

addComments
एक टिप्पणी भेजें