सकल व्यापारी संघ की सदस्यता की प्लेट का हुआ विमोचन- यशवंत जैन

 सकल व्यापारी संघ ने सदस्यता अभियान के लिए बनवाई नाम प्लेट का किया विमोचन

चंद्रशेखर आजादनगर:- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में सकल व्यापारी संघ के गठन के पश्चात प्रथम बैठक में नगर के सकल व्यापारी की सदस्यता का अभियान एक सदस्यता प्लेट के माध्यम से देने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसमे सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यो के अलावा नगर के सभी व्यापारियो को सकल व्यापारी संघ की सदस्यता दिलवाने के उदेश्य से शनिवार को सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन शाह सचिव निर्मल जायसवाल के अथक प्रयास से बनाई गई ।पदाधिकारी व सदस्यो की नाम प्लेट का विमोचन आज़ाद पार्क अमरशहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के स्टेच्यू के सामने किया गया। इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन शाह ने कहा कि सकल व्यापारी संघ के समस्त व्यापारी व प्रशासन दोनों ही आपस मे सामंजस बनाकर प्रशासन का सहयोग करेंगे । साथ ही संघ सामाजिक हित के लिए सदैव तैयार रहेगा।

फ़ोटो 01 चंद्रशेखर आजादनगर सकल व्यापारी संघ सदस्यता अभियान की नाम प्लेट का विमोचन करते।...



टिप्पणियाँ