साइकलिस्ट प्रतिभा आज प्रेस क्लब में

जीरो मनी, जीरो फ्यूल, जीरो पॉल्यूशन का संदेश लेे कर 35 वर्षीय प्रतिभा ढाक्ने पुणे से अटारी की एकल साइकिल यात्रा पर निकली है। पुणे की प्रतिभा एक प्रशिक्षित पर्वतारोही है। ये वर्ष 2018 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की एकल सायकिल  यात्रा पूर्ण कर दूसरी सबसे पहली महिला होने का गौरव अर्जित कर चुकी है।
इनका सायकिल चलाने का उद्देश्य सायकिल को प्रोत्साहन देना और लोगो को स्वस्थ जीवन का संदेश देने के साथ नारी सशक्तिकरण एवं खेल में महिलाओं को आगे लाने में योगदान करने का है।
देश और समाजहित साहसिक यात्रा पर निकली प्रतिभा आज शाम 7 बजे इंदौर प्रेस क्लब आ रही है। उनसे मुलाकात और चर्चा के लिए आप सभी सादर आमंत्रित है।


टिप्पणियाँ