इंडोनेशिया के हीरो डॉक्टर हैदियो अली की अंतिम तस्वीर


येअंतिम तस्वीर है इंडोनेशिया के हीरो डॉक्टर हैदियो अली की। कोरोना से प्रभावित लोगों का इलाज करते-करते ये खुद भी संक्रमित हो गए। इंडोनेशिया का यह नायक जिसने मृत्यु तक कई रोगियों का इलाज किया। ज़िंदगी की अंतिम लड़ाई से पहले उन्होंने अपने घर के गेट के पास अजनबियों जैसे खड़े होकर अपने बच्चों और गर्भवती पत्नी को निहारा और चले गए। ये आख़िरी मुलाकात थी। इस परिवार के मन की पीड़ा समझना बहुत मुश्किल है। बहुत मुश्किल है अपने पति की आखिरी तस्वीर को अपने काँपते हाथों से कैद करना। सलाम है ऐसे नायकों को और उनके परिवार को भी।
मगर हमें इस आपदा से हारना नहीं है। हम अपने हीरो की मदद सिर्फ और सिर्फ घर में रहकर कर सकते हैं। इसलिए अपने लिए, अपनों के लिए, इस जिंदगी के लिए बाहर ना निकलें।


टिप्पणियाँ