जेल रोड निवासियों के घरों की अब बदलेगी रंगत, सड़क बन रही 91 लाख लागत से हो रहा पक्की सड़क का निर्माण

सालों से उपेक्षित पेटलावद मार्ग से जेल रोड तक की सड़क का निर्माण अब शुरू हो गया है। एक तरफ की पूरी सड़क बन चुकी है। इस मार्ग के बनने से लोगों को उड़ने वाली धूल से निजात मिलेगी। सड़कों पर उड़ती धूल से परेशान कई लोगों ने अपने नए मकानों में रंगरोगन तक नहीं किया था। सीमेंटेड सड़क बनने से लोगों को धूल से निजात तो मिलेगी ही, सफर भी आसान हो जाएगा। रहवासियों के मकान एक बार फिर रंगबिरंगे दिखाई देने लगेंगे।


पेटलावद से जेल रोड तक 1.4 किमी लंबी सड़क का निर्माण दो चरणों में करीब दो करोड़ से किया जाना है। इसके लिए शासन ने प्रथम चरण में 91 लाख की स्वीकृत राशि से यह सड़क बनाई जा रही है। इसमें सीमेंटेड सड़क के साथ पानी निकासी के लिए नाली निर्माण भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 700 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। जिसकी चौड़ाई 7 मीटर रहेगी। सड़क के दौनो ओर पेवर्स भी लगाए जाएंगे। साथ ही दोनो तरफ नालियों का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में आगे की सड़क बनाई जाएगी।


टिप्पणियाँ