सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल का गठन

महू। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संरक्षक पं कैलाश दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल का गठन किया गया। उपस्थित महिलाओं द्वारा सर्व सहमति से अध्यक्ष डॉ श्रीमती सुवर्णा दुबे, सचिव श्रीमती आरती शर्मा एवं श्रीमती दीपा पाठक तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश शर्मा को नियुक्त किया गया इस निर्णय पर उपस्थित महिलाओं ने ताली बजाकर सर्व सहमति जताई बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य डॉ श्रीमती रीता उपमन्यु, श्रीमती पुष्पा पाठक, श्रीमती लक्ष्मी दुबे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति त्रिवेदी, श्रीमती रेणु शुक्ला, श्रीमती शोभा व्यास, श्रीमती निशा शर्मा , श्रीमती संध्या पंडित, श्रीमती मनीषा शिव शर्मा, श्रीमती स्वाति शर्मा, आद्य गौड ब्राह्मण महापंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती अंजली शर्मा, श्रीमती मंजू तिवारी, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती प्रियंका जोशी, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती नीतू व्यास, श्रीमती स्वाति दुबे आदि सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। 


बैठक को सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव पं संजय शर्मा एवं नवनियुक्त महिला मंडल की सचिव श्रीमती आरती शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में उपस्थित भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं अंजनी जोशी द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में विचार व्यक्त किए। संचालन पं विजय शर्मा ने किया। आभार महिला मंडल की नवनियुक्त सचिव श्रीमती दीपा पाठक ने माना।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र