इंदौर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का नवगठन प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ने किया। भोपाल में इसकी घोषणा प्रदेश कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने की। नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्रसिंह थनवार लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष - वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी, खन्नू विश्वकर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा, हेमंत व्यास, महासचिव - राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह चांदना, सचिव - संजय जोशी, अशोक शर्मा, शालिनी शर्मा, हेमराज यादव, संयुक्त सचिव- रामकिशोर लोवंशी, देवेंद्र कुमार साहू, शुभम अग्रवाल और अनिल चौधरी मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में अर्जुनसिंह राजपूत, सुधीर वर्मा, दिनेश देशमुख, सुल्तान किरमानी, मुरली खंडेलवाल और मुनेंद्र शर्मा का मनोनयन किया गया।
पत्रकार लोकेंद्र सिंह थनवार लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का नवगठन
• Rajesh Jauhri

addComments
एक टिप्पणी भेजें