सनातनी योद्धाओं से मिलकर असीम ऊर्जा का संचार

 


भोजशाला केस के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिशंकर जैन और श्री विष्णुशंकर जैन से याचिकाकर्ता आशीष गोयल की नईदिल्ली में भेंट।

भोजशाला धार में हिन्दू समाज के पूर्ण आधिपत्य हेतु हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण जारी हैं।

 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट 15 जुलाई को हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है।

 एएसआई द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अध्ययन के बाद विस्तृत चर्चा और सुप्रीम कोर्ट में 30 जुलाई को आगामी सुनवाई के विषय में नईदिल्ली में सनातनी योद्धा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री हरिशंकर जैन और श्री विष्णु शंकर जैन से भोजशाला प्रकरण के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने भेंट कर चर्चा करी।

 श्री जैन ने अयोध्या, मथुरा,काशी में लगाए गए प्रकरण और सर्वे के अनुभव भी साझा किये। इस अवसर पर लीगल टीम के सदस्य एडवोकेट श्री पार्थ यादव और एडवोकेट सुश्री मनी भी उपस्थित रहे। आशीष गोयल ने बताया कि सनातनी योद्धाओं से मिलकर असीम ऊर्जा का संचार हुआ हैं। समसामयिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श भी हुआ।

एएसआई की रिपोर्ट से सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ हैं। निश्चित ही आगामी समय में हिन्दू समाज को विजय श्री प्राप्त होंगी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र