"हारी नहीं हूं मैं" का मंचन 23 जुलाई को होगा अभिनेत्री सारिका दीक्षित निभाएंगी डबल रोड

 


इंदौर। दिल को हिला देने वाली उज्जैन की एक सत्य घटना पर आधारित हारी नहीं हूं मैं नाटक का मंचन 23 जुलाई बुधवार को आनंद महान माथुर सभागृह में किया जाएगा। इस नाटक में लीड रोल अभिनेत्री सारिका दीक्षित निभाएंगी। साथी ही वे डबल रोल भूमिका में भी नजर आएगी।

रंगमंच आर्ट ऑफ़ ड्रामा के डायरेक्टर संदीप दुबे ने बताया कि शहर के समाजसेवी एवं पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर के जन्म दिवस पर हारी नहीं हूं मैं नाटक का मंचन किया जाएगा। आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित होने वाले इस महा नाटक में 22 कलाकार लगातार डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति देंगे, जिसमें कई दृश्य ऐसे हैं जो दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर देंगे। नाटक में मुख्य भूमिका अभिनेत्री सारिका दीक्षित निभाएंगी और वे इस नाटक में डबल रोल में नजर आएंगी । नाटक के लेखक विभु कुमार है। सारिका दीक्षित के अलावा मुख्य कलाकार की भूमिका में संदीप दुबे (मुख्य खलनायक), मनीष त्रिवेदी, संजय शर्मा, महिम गौतम , तनय कसेरा , गीतांजलि सांवलिया और मनीष मिश्रा शामिल है। पूरे नाटक का क्लाइमेक्स बहुत ही शानदार है जो दर्शकों को यहां से एक संदेश ले जाने के लिए मजबूर कर देगा।



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र