खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन

यशवंत जैन, अलीराजपुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11 से 15 जनवरी 2024 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजन कार्यक्रम, खेल कार्यक्रम कबड्डी, व्हाॅलीबाल, बाॅक्सिंग, परंपरागत खेल सितोलिया, रस्सा कसी, पतंग, गिली डंडा, चेर रेस, दौड़ प्रतियोगिता जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित किया जा रहा है। खेल परिसर अलीराजपुर में आज सूर्य नमस्कार का आयेाजन हुआ। दोपहर को कार्यालय कलेक्टर ऑडिटोरियम हाॅल में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव के कार्यक्रम को संबोधित किया गया। 



इस कार्यक्रम को ऑनलाइन सुना और देखा गया। इस अवसर पर बडी संख्या में युवा एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। दोपहर को पारंपरिक खेल प्रतियोगिता सितोलिया, रस्साकसी, चेयर रेस, शार्टल रन 30 मीटर, पतंग का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम खेल मैदान लाइन में किया गया है जिसमें सौ से अधिक बालक एवं बालिकाओं, महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। कार्यकम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा ने विजेता एवं उपविजेताएं बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। 

फोटो:- 01 एवं 02 कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना गया। 

03. पुलिस कंट्रोल रूम पर खेल गतिविधिय

04. विजेताओं को सम्मानित किया गया

........

टिप्पणियाँ
Popular posts
उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा, आयोजन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर जीवंत नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
श्रीराम मंदिर के गेट पर लात मारने वाली बोहरा समाज की युवती की गिरफ्तारी को लेकर महिला शक्ति ने एनएच 56 मार्ग पर किया चक्काजाम धरने पर बैठी नारी शक्ति
चित्र
मंदिर में घुसकर बोहरा समाज की युवती ने किया निंदनीय आचरण ,हिन्दू समाज मे आक्रोश ,विरोध के बाद हुआ प्रकरण दर्ज
चित्र
वन विभाग के "अनुभूति कैंप" में स्कूली बच्चों ने प्राप्त की कई जानकारी
चित्र