सईद नादाँ, बेगमगंज
राष्ट्रीय स्तर की ब्रह्मकुमारीज बीके डॉ. रीना दीदी , ब्रह्मकुमारीज मंजू दीदी एवं हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी उपेंद्र सिंह ठाकुर , समाजसेवी रामेंद्र सिंह ठाकुर के पिताश्री एवं जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक , समाजसेवी एवं धर्मसेवी डॉ. प्रकाश ठाकुर ( वीरपुर वाले ) का आज आकस्मिक निधन होने की खबर फैलते ही नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके सम्मान में अपने -अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उनके निवास स्थान पर सैकड़ो लोगों का तांता लग गया।
विधायक देवेंद्र पटेल ने उनके परलोक सिधारने पर क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहाकि आज गरीबों का मसीहा हमारे बीच से चले गए , जिनकी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा। वह समाजसेवा , धर्मसेवा के साथ गरीब मरीजों का निशुल्क उपचार के साथ हरसंभव मदद करते थे। आज हम ने एक सच्चा मानव खो दिया।
उनकी अंतिम यात्रा दीनदयाल कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान से प्रारंभ हुई जो भोपाल रोड़ स्थित श्मशान घाट पहुंची । सभी समुदायों , समाजसेवियों , राजनेताओं एवं धर्मसेवियों के अतिरिक्त भारी भीड़ अंतिम यात्रा में शामिल हुई, जिन्होंने अपने प्रिय डॉक्टर को नम आंखों से विदाई देते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
भोपाल सहित मप्र के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में आए ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्मकुमार एवं ब्रह्मकुमारियों , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट , प्रेस क्लब अध्यक्ष कृष्णा बिट्टू यादव , सईद नादां एडवोकेट , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद सिंह तोमर , मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष हाजी शफीक अली , दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अक्षय सराफ ,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला , प्रगतिशील लेखक संघ अध्यक्ष लोकेश उपाध्याय , प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा , मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर इत्यादि सहित सभी समुदायों के समाजसेवियों , धर्मसेवियों एवं राजनेताओं सहित सैकड़ों की भीड़ ने उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
फोटो - स्व. डॉ. प्रकाश ठाकुर बेगमगंज ।

addComments
एक टिप्पणी भेजें