विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के लिये विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 


यशवंत जैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम एसआर यादव के मुख्य आतिथ्य,तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर के विशेष आतिथ्य तथा बीईओ विनोद कुमार कोरी की अध्यक्षता में नेत्रहीन पुनर्वास केन्द्र चंद्रशेखर आजाद नगर प्रांगण में किया गया | 

दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विकासखंड की शालाओं से आएं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुवे एसडीएम यादव ने कहा कि सभी विद्यार्थी व शिक्षक के बधाई के पात्र हैं जिन्होंने आज इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिता में सहभागिता की हैं| सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग व सुविधा प्रशासन की ओर से हमेशा उपलब्ध कराई जायेगी|

तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज के दिव्यांग बच्चों के आयोजन में आना हमारा सौभाग्य हैं| हम सभी को चाहिए इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें व इनका सदैव मार्गदर्शन करे| आयोजन के बारे में बीईओ विनोद कुमार कोरी व बीआरसी राजेन्द्र बैरागी ने भी अपने विचार रखे| 



आयोजन में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगिताओ के तहत् खेल,चित्रकला,ब्रेल लेखन,मेहन्दी,चेअर रेस,नींबू रेस, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| प्रतियोगिता का अवलोकन एसडीएम एसआर यादव,तहसीलदार,जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जाकर मौके पर बच्चों को पुरस्कार व चाकलेट का वितरण किया|इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या,बीएसी अभिषेक डावर,मगनसिंह डावर,वजिया बघेल,दयाराम मौरी,बीईओ,बीआरसी व शासकीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे|

कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया| आभार एमआरसी हरिश सर द्वारा किया गया|

टिप्पणियाँ