स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा "हर घर तिरंगा अभियान


यशवंत जैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

गत वर्ष की भांति इस बार भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आम नागरिकों के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में प्रत्येक नागरिक द्वारा मनाए जाने के प्रयोजन से "हर घर तिरंगा अभियान 2023" मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश के समस्त डाकघरों में तिरंगे झंडो का विक्रय किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में अलीराजपुर जिले के समस्त उपडाकघरों एवं शाखाडाकघरों में रु 25/- की दर से तिरंगे झंडे उपलब्ध है। अतः आमजन से अनुरोध है कि वे अपने निकटतम डाकघरों से संपर्क कर तिरंगा प्राप्त करके अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर " हर घर तिरंगा अभियान" को सफल बनाएं।



टिप्पणियाँ
Popular posts
नए व्यापार व्यवसाय में मिल सकती है गवर्नमेंट सब्सिडी, सरकारी योजनाओं का फायदा अवश्य उठायें, क्रेडिट ग्यारंटी स्कीम के तहत बैंक बिना सिक्युरिटी के कर सकती है* *5 करोड रुपए तक के लोन स्वीकृत
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रदेश भाजपा ने संतोष (मकु ) परवाल पर जताया विश्वास, दी जिले में भाजपा की कमान
चित्र
पत्रकारों ने श्रमदान कर भरे आरओबी के तमाम गड्ढे, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला ...तो महू प्रेस क्लब ने उठाया बीड़ा
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र