भोपाल में गृहमंत्री और कुलपति से मिले इंदौर के पत्रकार, 19 अगस्त को दस्तूर गार्डन में आयोजित होगा सम्मेलन

 



इंदौर । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला एवं संभाग सम्मेलन आगामी 19 अगस्त को इंदौर में आयोजित किया जाना है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा इंदौर में 19 अगस्त को किए जाने वाले जिला एवं संभाग सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए इंदौर से पत्रकार साथी कल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। पिछले वर्ष इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए थे। इसके साथ ही पत्रकार साथी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश से मिलने पहुंचे उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली और कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर इंदौर संभाग के अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह थनवार, महासचिव विद्युत प्रकाश पाठक ,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत जैन व वरिष्ठ पत्रकार भावना शुक्ला मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र