कर्मचारी नेता श्री राजेंद्र सिंग सोलंकी का सम्मान किया गया

 


मध्यप्रदेश कर्मचारी जनता यूनियन के जुझारू नेता श्री राजेन्द्र सिंग सोलंकी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संघ एवं कर्मचारियों/अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।

एक सादे समारोह में वक्ताओं ने उनके द्वारा कर्मचारियों के हित में किये गए कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता यूनियन के प्रदेश महासचिव शिवबहादुर सिंह तथा महासंघ के वरिष्ठ नेता के. के. तिवारी थे। इस अवसर पर कर्मचारी नेता राम ढोली, अशोक यादव, हेमंत पनहालकर, मुकेश मेहना, ओ. पी. मालवीया, एस. के. शुक्ला, राजेश जवेरे, राजेश ठाकुर, दिनेश भारती, एस. के. सूर्यवंशी, जगदीश सोलंकी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किरण खरे ने तथा आभार प्रदर्शन राजेन्द्र मधुराज ने किया।

टिप्पणियाँ