चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्

यशवंत जैन 

 चंद्रशेखर आजाद नगर 

38 विद्यालय के 3500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी|

उत्कृष्ट विद्यालय में 175 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा|


नवचेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यवस्थापक बाबूलाल वाणी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विकासखंड के 56 गांव के 38 विद्यालयों के 3500 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया| विकासखंड स्तर पर परीक्षा के आयोजन में नवचेतना विस्तार केंद्र के परिवाजक प्रकाशनारायण नागर, भावेश शाह,आनंद शाह,मनोहर लाल गौड़,सुभाष निगम,हेमेन्द्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा|


उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में 175 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया|


भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कन्या उमावि, मॉडल स्कूल एवं हाईस्कूल भूराघाटा सहित नगर के अन्य शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा संपन्न हुई |नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने 195 से 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया|

परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह एवं परीक्षा प्रभारी हेमेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया| परीक्षा में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रतनसिंह रावत, रंजना भाबर, चंद्रकांता निंगवाल, राधेश्याम बिरला,चेतन चौहान,शेहनाज शेख का विशेष सहयोग रहा|

 


फोटो 

1- उत्कृष्ट विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते हुए छात्र-छात्राएं|

टिप्पणियाँ