मजबूत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बन चुका है भारत - केंद्रीय मंत्री सिंधिया, प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्रीय मंत्री ने कहा- भारत विश्व की सहायता के लिए सदैव तत्पर है

आशीष यादव धार 

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2014 के पहले भारत की विदेश नीति बैकफुट पर चल रही थी जिसका गहरा प्रभाव भारत के हर क्षेत्र पर पड़ा। जिसके कारण कई देश जो भारत से आर्थिक रूप से कमजोर थे वे भी हम पर हावी थे। लेकिन पिछले 8 वर्षों में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत विदेश नीति के कारण आज भारत वैश्विक शक्ति बन चुका है। विश्व के कई देश भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। भारत विश्व की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को माण्डव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में मोदी सरकार की विदेश नीति विषय पर संबोधित कर रहे थे। सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने की।


सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने विदेश नीति के संबंध में पांच लक्ष्य निर्धारित कर उनका क्रियान्वयन किया। जिसके कारण आज वैश्विक स्तर पर भारत की मजूबत छवि बनी है। वैश्विक मुद्दों पर आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। विश्व भर में बैठे हमारे साढ़े तीन करोड़ प्रवासी भारतीयों को सेतु के रूप में जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है। ताकि हमारे प्रवासी भारतीय भारत की संस्कृति और नीतियों के प्रचार-प्रसार में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि सफल विदेश नीति के कारण रूस, अमेरिका और फ्रांस सहित कई देशों से भारत के मजबूत मैत्री संबंध बने हैं, जिसके आधार पर हमारी न सिर्फ सुरक्षा नीति बल्कि आर्थिक नीति भी सशक्त हुई है। सूचना प्रोद्योगिकी के मामले में आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। कई विदेशी कंपनियों के सीईओ प्रवासी भारतीय हैं।


सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री जी ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए कई रिफॉर्म किए, व्यापारिक समझौते किए, जिसके कारण विश्व के कई देश कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूझ रहे थे वहीं भारत आर्थिक शक्ति के रूप में मजबूती के साथ खड़ा था। प्रधानमंत्री जी ने गतिशक्ति योजना के माध्यम से देश की अधोसंरचना को शक्ति देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्षों में भारत में यह बदलाव आया कि भारत जो कभी सहायता के लिए हाथ आगे करता था, आज उसी भारत ने कोविडकाल के दौरान कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध करायी। ऑपरेषन गंगा के माध्यम से विदेषों में फंसे न सिर्फ भारतीयों बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को संकट से निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेष नीति के कारण ही 2030 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विष्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। 

चित्र प्रदर्शनी का किया उदघाटन

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में कार्यक्रम स्थल पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।


ये विभिन सत्रों में देंगे प्रशिक्षण -

आज शनिवार को प्रशिक्षण में मौजूद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ,भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अलग अलग सत्रों में प्रदेश के नेताओ और पदाधिकारियों को भाजपा की रीति नीति का प्रशिक्षण देंगे । 




टिप्पणियाँ
Popular posts
नए व्यापार व्यवसाय में मिल सकती है गवर्नमेंट सब्सिडी, सरकारी योजनाओं का फायदा अवश्य उठायें, क्रेडिट ग्यारंटी स्कीम के तहत बैंक बिना सिक्युरिटी के कर सकती है* *5 करोड रुपए तक के लोन स्वीकृत
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रदेश भाजपा ने संतोष (मकु ) परवाल पर जताया विश्वास, दी जिले में भाजपा की कमान
चित्र
पत्रकारों ने श्रमदान कर भरे आरओबी के तमाम गड्ढे, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला ...तो महू प्रेस क्लब ने उठाया बीड़ा
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र