अर्पण पाटनी बनाए गए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा धरमपुरी नगर अध्यक्ष

आशीष यादव, धार 

भारतीय जनता पार्टी ने धरमपुरी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष के पद पर अर्पण पाटनी को नियुक्त किया है, आपको बता दें कि पिछले 10 सालों से युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के पद पर सचिन गुप्ता पदस्थ थे, अर्पण पाटनी की बात की जाए तो वह हमेशा से सामाजिक कार्य में आगे रहे हैं ,वहीं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा सर्वविदित है ,लगातार वह पार्टी के कार्यों में अग्रणी रहे हैं, पारिवारिक दृष्टिकोण से भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहा है पाटनी परिवार, अर्पण पाटनी साफ-सुथरी छवि वाले सौम्य युवा है ,वहीं नगर में उनका अच्छा खासा संपर्क भी है,जिससे आने वाले दिनो मे उनके संपर्क से नगर में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती भी मिलेगी,अर्पण पाटनी के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया ,वहीं जगह-जगह युवाओं के साथ में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया,



जल्द हो नगर कार्यकारिणी का गठन

अर्पण पाटनी के नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद में अब युवा उनसे जल्द से जल्द नगर युवा मोर्चा कार्यकारिणी गठित करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जो युवा भारतीय जनता पार्टी के लिए तन-मन-धन से समर्पित है, पार्टी नियमों के अनुसार कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद है।


युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ने कई थे दावेदार पाटनी पर लगाई पार्टी ने मोहर

धरमपुरी नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के कई दावेदार थे, परंतु भारतीय जनता पार्टी ने धरमपुरी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर सरल और सौम्य युवा अर्पण पाटनी के नाम की घोषणा करी,अर्पण पाटनी के नाम कि घोषणा होने के बाद युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई ,जो भी दावेदार नगर युवा मोर्चा की दौड़ में थे ,उन सभी युवाओं ने अर्पण पाटनी के नाम का समर्थन किया और अर्पण पाटनी को नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाए जाने पर बधाई दी।


आने वाले समय में है चुनाव युवा मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका

आने वाले समय में नगर परिषद, विधानसभा और लोकसभा तीनों चुनाव है,ऐसे में युवा मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी इन चुनाव में देखने को मिलेगी,वही धरमपुरी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष पद कि घोषणा के बाद में जल्द से जल्द यदि नगर युवा मोर्चा कार्यकारिणी गठित की जाती है, तो युवा मोर्चा को निश्चित ही धरमपुरी में कार्य करने में आसानी होगी और पार्टी के सभी कार्य पार्टी नियम अनुसार संपन्न होंगे। 



टिप्पणियाँ