मांडू में भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी सहित मंत्री व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे

आशीष यादव, धार 

भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग संभावित अगले माह 7,8 और 9 अक्टुम्बर को धार जिले के मांडव में होने वाला है। उन्हीं व्यवस्थाओं के निमित्त बुधवार को भाजपा प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे मांडव पहुंचकर व्यवस्थाओं को जाना साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिले के तीनों महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जय राम गावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की संभावित तीन दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग माण्डव में होने जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी सहित मंत्री व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। 

भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आयोजन में विभिन्न प्रकार की व्यवस्था समिति बनाई गई जिसमें प्रमुख रुप से आवास व्यवस्था जल व्यवस्था मंचीय व्यवस्था भोजन व्यवस्था सहित 20 प्रकार की व्यवस्था समिति बनाई गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अपनी 3 दिन सेवाएं देंगे प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक परिसर सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
नए व्यापार व्यवसाय में मिल सकती है गवर्नमेंट सब्सिडी, सरकारी योजनाओं का फायदा अवश्य उठायें, क्रेडिट ग्यारंटी स्कीम के तहत बैंक बिना सिक्युरिटी के कर सकती है* *5 करोड रुपए तक के लोन स्वीकृत
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रदेश भाजपा ने संतोष (मकु ) परवाल पर जताया विश्वास, दी जिले में भाजपा की कमान
चित्र
पत्रकारों ने श्रमदान कर भरे आरओबी के तमाम गड्ढे, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला ...तो महू प्रेस क्लब ने उठाया बीड़ा
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र