मूलभूत सुविधाओं से वंचित इंदौर जिले की महू तहसील की ग्राम पंचायत छापरिया

 महू से आकाश कोहली की रिपोर्ट 



आजाद भारत में आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित इंदौर जिले की महू तहसील की ग्राम पंचायत छापरिया में संघर्ष करती यह तस्वीर जिसमें आदिवासी समाज की स्तिथि को दर्शाती है ग्राम पंचायत छापरिया के शांतिलाल भूरिया के पूज्य दादा बिरजा भूरिया जी उम्र 85 का दिनांक 31/08/22 को निधन हो गया है।उनकी शव यात्रा 01/09/2022 को सुबह 10 बजे हुई । अंतिम यात्रा निकालने के लिए नदी को पार करना था लेकिन वहां पर पुल नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा नदी को पार करने के लिए दोनों किनारों पर रस्सी के सहारे नदी को पार किया गया बड़ी मुश्किल से जेसे तेसे रस्सी के सहारे नदी को पार करते हुए मसान घाट पहुचें, कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या से ग्राम के सरपंच सचिव और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अभी तक यहां पर बहने वली नदी पर पुल नहीं बना दो नालें और एक नदी है जिसको पार करने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है श्रंगार चोटी से बहने वाली नदी को पार करना पड़ता है जो बहुत जोखिमपूर्ण है 2 km की.मी के मार्ग के लिए गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना का लाभ भी नहीं मिला और ना ही पंचायत द्वारा रोड बनाया गया सिर्फ मात्र 200 मीटर दूर तक कांक्रीट रोड बना है वह भी आधा अधूरा जिसे ग्रामीणों को आए दिन काफी समस्याएं होती है बच्चो की स्कूल ओर अस्पताल जाने, बाजार हाट जाने मे बहुत समस्या होती है जिसके कारण आज भी ग्रामिण समाज जन को बारिश ओर ठंडी के समय इस भारी समस्या का सामना कारण पड्ता है महू जयस उपाध्यक्ष शेरसिंह परमार ने इस समस्या की जानकारी से अवगत करवाया। 




टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र