आरएसएस का कोदरिया ग्राम में हुआ अखंड भारत संकल्प दिवस और भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन

मानस रजत विहार कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया भाग



महू। रविवार सुबह इंदौर जिले की महू तहसील के ग्राम कोदरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस और भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महू जिले के जिला प्रचारक निर्मल जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि कब-कब भारत माता का विभाजन हुआ साथ ही उन कारणों के बारे में भी बताया जिनके चलते विभाजन हुए अपने भाषण के अंत में निर्मल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों का आह्वान किया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश के विद्यार्थियों को अपनी भूमिका निश्चित करनी है।

आज हुए इस आयोजन में श्री अकैडमी और उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ कोदरिया क्षेत्र में रहने वाले अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

 कार्यक्रम के अंत में भारत माता पूजन किया गया और भारत माता की आरती भी हुई। 






टिप्पणियाँ