दो पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे आगे, निर्दलीय के वोट से बनेगा जिपं अध्यक्ष

आशीष यादव, धार 

जिले में पंचायत चुनाव का परिदृश्य साफ हो गया है। कांग्रेस को 13 व भाजपा के 13 सदस्य आगे रहे है। सारणीकरण के बाद जो स्थिति सामने आई है, उसमें दो निर्दलीय भी आगे रहे है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों को निर्दलीय के ही भरोसे रहना पड़ेगा। जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल 28 सीट है। फिलहाल कांग्रेस का दावा मजबूत है, इसकी वजह यह है कि दोनों निर्दलीय कांग्रेस के बागी है। जबकि भाजपा भी जिला पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए आश्वस्त नजर आ रही है। निर्दलीय के समर्थन से भाजपा की ताजपोशी करवाने के लिए जोड़-तोड़ की जा रही है।

जिला पंचायत चुनाव में फिलहाल जो बहुमत सामने आए है, वह चौंकाने वाला है। दोनों ही पार्टियां एक फोरम पर आकर खड़ी हो गई है। शुरूआत से कांग्रेस के सामने कई तरह की चुनौतियां थी। उम्मीदवारों तक का अकाल देखने को मिला था। इसके बाद भी भाजपा को टक्कर देकर अब जिला पंचायत की ताजपोशी तक का सफर कांग्रेस करने जा रही है। यदि टूट-फूट नहीं होती है तो कांग्रेस जिला पंचायत में अध्यक्ष बना सकती है। इसके लिए गंधवानी विधायक उमंग सिंघार का भी समर्थन काफी अहम है।

जनपदों पर भाजपा का राज

दूसरी तरफ भाजपा जनपद पंचायत में कब्जा जमाने में सफल रही है। अधिकांश जनपदों पर भाजपा के समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को नतीजों की घोषणा के बाद जनपद सदस्यों को जीत के प्रमाण भी वितरित कर दिए गए है। अब जनपद पंचायत में अध्यक्ष के लिए निर्वाचन होना है।

गौरतलब है कि जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न हो चुके हैं। इसके तहत जिला पंचायत के लिए 28 वार्ड में चुनाव हुए हैं। इसके अलावा 13 जनपद के 249 सदस्य, 763 सरपंच और 11295 पंच के लिए ग्रामीणों ने मतदान किया है। इनमें जनपद सदस्य, सरपंच और पंच की घोषणा गुरुवार को ही हो जाएगी। जबकि जिला पंचायत के 26 सदस्यों की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।


जिला पंचायत

कांग्रेस समर्थित सदस्य

कुक्षी :

गंधवानी : कमला धार्वे, मोहनसिंह मुजाल्दा, मुकामसिंह अलावा,

तिरला : केकड़ी शैतानसिंह, अजीतपालसिंह चौहान

नालछा : सीमा करण चौहान, मनोजसिंह गौतम

धार : शंकर चौहान

बदनावर : अशोक डावर, निशा निर्देश सोनगरा

सरदारपुर : गायत्री पुरोहित


निर्दलीय

मनावर : कपिल सोलंकी

धरमपुरी : राजूबेन चौहान


भाजपा

धार : संगीता हेमसिंह पटेल

कुक्षी : मेहंदीबाई दरियावसिंह व चंचल पाटीदार

उमरबन : शिवराम कन्नौज

गंधवानी : सरदारसिंह मेड़ा

मनावर : गणेश जर्मन, शिवराम कन्नौज,

धरमपुरी : शाशी जायसवाल

बदनावर : टीना कुलदीप पीपलीपाड़ा व विक्रम पटेल

सरदारपुर : मधु सुनील गामड़, राजूबाई गामड़ व जगदीश भाबर

जनपद पंचायत धार

वार्ड क्रमांक-1 : रेशम बाई दित्या

वार्ड क्रमांक-2 : मधु सुरेश पंवार

वार्ड क्रमांक-3 : निर्वाचन स्थगित

वार्ड क्रमांक-4 : रेखा श्रवण गोयल

वार्ड क्रमांक-5 : चंदाबाई ईश्वरसिंह

वार्ड क्रमांक-6 : सुरेंद्र मदनलाल जाट

वार्ड क्रमांक-7 : बल्लु उर्फ बलवंत परमार

वार्ड क्रमांक-8 : मिश्राबाई कैलाशनाथ

वार्ड क्रमांक-9 : लक्ष्मी राजेश

वार्ड क्रमांक-10 : रंभाबाई विक्रम सिंह

वार्ड क्रमांक-11 : मांगीलाल कन्हैयालाल वसुनिया

वार्ड क्रमांक-12 : संतोष मांतु परमार

वार्ड क्रमांक-13 : संतोष बाई भैरव सिंह

वार्ड क्रमांक-14 : राधाकुंवर मलखान सिंह

वार्ड क्रमांक-15 : जितेंद्र सिंह मोहन मंडलोई

वार्ड क्रमांक-16 : प्रेमबाई प्रेमसिंह

वार्ड क्रमांक-17 : कालीबाई राहुल


जनपद पंचायत तिरला :

वार्ड क्रमांक-1 : जशोदा बाई अंबाराम

वार्ड क्रमांक-2 : जितेंद्र सिंघार

वार्ड क्रमांक-3 : मंजुबाई अंतरसिंह

वार्ड क्रमांक-4 : लक्ष्मी दरबार परमार

वार्ड क्रमांक-5 : सुखराम दलीया

वार्ड क्रमांक-6 : अंगुरी बाई दिलीप

वार्ड क्रमांक-7 : खेमराज लववंशी नानंदखेड़ा

वार्ड क्रमांक-8 : कांताबाई इंदरलाल पटेल

वार्ड क्रमांक-9 : रूपसिंह गन्या

वार्ड क्रमांक-10 : सीताराम सिंघार

वार्ड क्रमांक-11 : रूपसिंह मडिया कनाश

वार्ड क्रमांक-12 : मनुबाई रामकिशन

वार्ड क्रमांक-13 : चंपाबाई राजू बघेल

वार्ड क्रमांक-14 : बिरजबाई गणेश


जनपद पंचायत कुक्षी

वार्ड क्रमांक-1 : प्रभु सिंह गरम सिंह

वार्ड क्रमांक-2 : प्रेमलता छत्रपाल

वार्ड क्रमांक-3 : छगनसिंह बघेल

वार्ड क्रमांक-4 : कुसुम बघेल

वार्ड क्रमांक-5 : वेस्तीबाई डावर

वार्ड क्रमांक-6 : कमली भुवान सिंह चौहान

वार्ड क्रमांक-7 : सुनीता शंकर भायल

वार्ड क्रमांक-8 : मेहर बाई

वार्ड क्रमांक-9 : कालु जलाल

वार्ड क्रमांक-10 : रुक्मणि कैलाश पंवार

वार्ड क्रमांक-11 : अशोक शेरसिंह बघेल

वार्ड क्रमांक-12 : झुमका मौर्य

वार्ड क्रमांक-13 : राली बाई संतोष


जनपद पंचायत गंधवानी

वार्ड क्रमांक-1 : पेनु बाई विजय मोहनिया

वार्ड क्रमांक-2 : मन्नु नन्नु मेड़ा

वार्ड क्रमांक-3 : सुनीता दीपक

वार्ड क्रमांक-4 : फूंदीबाई आकाश वास्केल

वार्ड क्रमांक-5 : सुभद्र बबलु जमरा

वार्ड क्रमांक-6 : मेथली सुमा डावर

वार्ड क्रमांक-7 : लीला नाहरसिंह

वार्ड क्रमांक-8 : मनीष पाराशर

वार्ड क्रमांक-9 : बिरसिंह मछार

वार्ड क्रमांक-10 : कुसुम बाई मेहड़ा

वार्ड क्रमांक-11 : विकास विक्की डोडवे

वार्ड क्रमांक-12 : सकुबाई बनसिंह जामोद

वार्ड क्रमांक-13 : भारत पिता शंकर

वार्ड क्रमांक-14 : भूरीबाई गुलाबसिंह भूरिया

वार्ड क्रमांक-15 : राकेश रमेश चौहान

वार्ड क्रमांक-16 : लाडक़ी शेरू कनास

वार्ड क्रमांक-17 : रंजना भगतसिंह चौहान

वार्ड क्रमांक-18 : मुकेश जुवानसिंह इस्के

वार्ड क्रमांक-19 : सावित्री बाई गुलाबसिंह मंडलोई

वार्ड क्रमांक-20 : मथरीबाई जुवानसिंह सोलंकी

वार्ड क्रमांक-21 : चिमली गोरेलाल 




टिप्पणियाँ