पांच महीने बाद फिर चुनाव की चहल पहल शुरू, गाँव की सरकार चुने कें होंगे चुनाव तैयारी में लगा प्रशासन, 25 मई से आरक्षण प्रक्रिया ,पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटीं

 आशीष यादव धार


आरक्षण को लेकर 5 महीने पहले चुनाव पर रोक लगा दी गई थी वही प्रत्याशी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई थी वह आवेदन फॉर्म भी जमा हो गए थे व चुनाव चिन्ह भी दे प्रत्याशियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी मगर आरक्षण के चक्कर मे चुनाव पर रोक लगा दी थी अब फिर से 5 महीने बाद चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी प्रत्याशी अपने आवेदन व दस्तावेज बनाने में जुटे हैं वह प्रशासन चुनाव की तैयारी में प्रदेश सहित जिले में चुनावी हलचल बढ़ती दिख रही है। कोर्ट के निर्णय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई को प्रस्तावित है। अधीसूचना जारी हो चुकी है। इसके बाद की प्रक्रिया जिला पंचायत द्वारा करवाई जा रही है। इधर चुनावी तैयारियां भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। कलेक्टोरेट में बने गोदाम में रखी ईवीएम की पेटियां खुल गई है। साथ ही ईवीएम मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है।


गौरतलब है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव लगातार टलते आ रहे थे। पांच पहले पंचायत चुनाव के लिए ताबड़तोड़ आचार संहिता लागू कर प्रक्रिया शुरू करवा दी गई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश के चलते पंचायत चुनाव को बीच में ही रोकना पड़े थे। अब कोर्ट ने आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए है। इसके बाद प्रदेश सरकार की तरफ से ताबड़तोड़ कार्यक्रम जारी कर 25 मई को आरक्षण करवाने की टाइम लीमिट तय कर दी है। इसके साथ ही चुनावी तैयारियां भी युद्ध स्तर पर पूरी करने के लिए कहा गया है।


अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए आरक्षण : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पंचायत व नगरीय निकायों में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी। इस आरक्षण के बाद दावेदारी की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाददावेदारों की चुनावी तैयारी शुरू हो जाएगी। इसी तरह बदनावर और मांडू को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी।


प्रशासन व पार्टियों की तैयारियां शुरू

प्रशासन : युद्ध स्तर पर चुनावी तैयारियों के निर्देश के चलते निर्वाचन शाखा में दिन-रात काम चल रहा है। शुक्रवार कोईवीएम की पेटियां खोल दी गई। साथ ही उनकी जांच की गई। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टियां प्रतिबंधित कर दी गई है। आरओ भी नियुक्त कर दिए गए है। अन्य तैयारियां भी की जा रही है।


पार्टियां : चुनावी हलचल की सुगबुगाहट के साथ भाजपा एक्टिव मोड में आ गया है। वही रोज में बेठको का दौर चल रहा है वही भाजपा कार्यालय में बदनावर-मांडू नगर परिषद के चुनाव के सिलसिले में एक बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को मैदानी स्तर पर तैयारियां करने के लिए कहा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी सन्नाटा छाया हुआ है।



कर्मचारियों की जानकारी मांगी

चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई वही कर्मचारी अपने काम में भी लग गए हैं कोई चुनाव को देखते हुए सालो से जमे कर्मचारियों की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गई जिले में 3 वर्ष से अधिक कितने कर्मचारी पदस्थ है तो एक ही स्थान पर कितना वक्त हो गया वही जिले में सैकड़ों कर्मचारियों व अधिकारी सालो से जमे है। जिनका ट्रांसफर आज तक नहीं हुआ है कई कर्मचारी ऐसे हैं कि जिनकी नियुक्ति से लगाकर अभी तक वह एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।




मतदाताओं की संख्या 

पुरुष मतदाताओं की संख्या 680264

महिला मतदाताओं की संख्या 689375

अन्य 56 मतदाता 

कुल मतदाता 1369695 है

मतदान केंद्र बनाए गए है। 2535



ब्लॉक पंचायत जिपं जपं सरपंच 

धार 52 2 18 52

नालछा 67 2 21 67

मनावर 64 2 23 64

धरमपुरी 51 2 19 51

गंधवानी 69 2 21 69

तिरला 52 2 14 52

उमरबन। 61 2 22 61

कुक्षी 37 1 13 37

बदनावर। 89 4 25 89

सरदारपुर 95 4 25 95

बाग 48 2 16 48

निसरपुर 33 1 15 33

डही 45 2 17 45

कुल। 763 28 249 763


आरक्षण को लेकर जो भी निर्देश शासन स्तर से3 आएंगे उसका पालन करवाया जायेगा वही चुनाव को लेकर जिले में प्रकिया जारी है 25 मई को आरक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है~~ के एल मीणा सीईओ जिपं धार 



टिप्पणियाँ